Rajasthan Half Yearly Exam Date Change: राजस्थान अर्द्धवार्षिक परीक्षा में एक दिन का टाइम टेबल बदला

राजस्थान राज्य के सरकारी एवं निजी विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा 9वीं, 10वीं, 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-27 की राज्यस्तरीय समान अर्द्धवार्षिक परीक्षा के परीक्षा कार्यक्रम में आंशिक संशोधन किया गया है। विभाग ने 14 नवंबर 2026 को इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। जिन विद्यार्थियों की अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं 28 नवंबर 2026 को आयोजित होनी थीं, उनके परीक्षा समय और विषयों में बदलाव किया गया है। विद्यार्थी संशोधित परीक्षा कार्यक्रम की पूरी जानकारी यहां देख सकते हैं।

Rajasthan Half Yearly Exam Date Change 2026 Overview

विवरणजानकारी
परीक्षा का नामRajasthan Half Yearly Exam 2026
शैक्षणिक सत्र2026-27
कक्षाएं9वीं से 12वीं
परीक्षा का प्रकारराज्यस्तरीय समान अर्द्धवार्षिक परीक्षा
संशोधन का विषयपरीक्षा तिथि एवं समय में बदलाव
पुराना परीक्षा कार्यक्रम25 नवंबर से 7 दिसंबर 2026
संशोधित परीक्षा तिथि28 नवंबर एवं 12 दिसंबर 2026
अधिसूचना जारी14 नवंबर 2026
विभागमाध्यमिक शिक्षा विभाग, राजस्थान

Rajasthan Half Yearly Exam Date Change 2026 Latest Update

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा निदेशालय, बीकानेर द्वारा जारी आदेश क्रमांक शिविरा/माध्यमिक/मा-स/समान परीक्षा (7)/22402/2026-27 के अनुसार अर्द्धवार्षिक परीक्षा कार्यक्रम में आंशिक संशोधन किया गया है।

यह बदलाव 28 नवंबर 2026 को जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 2027 आयोजित होने के कारण किया गया है। इस दिन प्रथम पारी में सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक किसी भी कक्षा की परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी।

Rajasthan Half Yearly Exam Revised Time Table 2026

विभाग द्वारा जारी संशोधित परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार 28 नवंबर 2026 और 12 दिसंबर 2026 की परीक्षाओं में बदलाव किया गया है।

दिनांककक्षाविषयपरीक्षा समय
28 नवंबर 2026कक्षा 9सामाजिक विज्ञानदोपहर 2:00 से शाम 5:15 बजे
28 नवंबर 2026कक्षा 10सामाजिक विज्ञानदोपहर 2:00 से शाम 5:15 बजे
28 नवंबर 2026कक्षा 11कृषि रसायन / इतिहास / व्यावसायिक अध्ययन / रसायन विज्ञानदोपहर 2:00 से शाम 5:15 बजे
28 नवंबर 2026कक्षा 12कृषि रसायन / इतिहास / व्यावसायिक अध्ययन / रसायन विज्ञानदोपहर 2:00 से शाम 5:15 बजे
12 दिसंबर 2026कक्षा 11अर्थशास्त्रसुबह 9:30 से दोपहर 12:45 बजे
12 दिसंबर 2026कक्षा 12अर्थशास्त्रसुबह 9:30 से दोपहर 12:45 बजे

महत्वपूर्ण: 28 नवंबर 2026 को प्रथम पारी (सुबह 9:30 से दोपहर 12:45 बजे) में किसी भी कक्षा की परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी।

किन विद्यार्थियों की परीक्षा का समय बदला है?

  • कक्षा 9वीं और 10वीं के सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा अब 28 नवंबर को दूसरी पारी में होगी।
  • कक्षा 11वीं और 12वीं के निर्धारित विषयों की परीक्षा भी 28 नवंबर को दूसरी पारी में होगी।
  • कक्षा 11वीं और 12वीं के अर्थशास्त्र विषय की परीक्षा 12 दिसंबर 2026 को प्रथम पारी में आयोजित होगी।
  • इसके अतिरिक्त शेष परीक्षाएं पूर्व निर्धारित समय विभाग चक्र के अनुसार ही आयोजित होंगी।

Rajasthan Half Yearly Exam Date Change Notification PDF कैसे डाउनलोड करें?

राजस्थान अर्द्धवार्षिक परीक्षा का संशोधित टाइम टेबल डाउनलोड करने के लिए विद्यार्थी निम्न प्रक्रिया अपनाएं।

  • सबसे पहले राजस्थान माध्यमिक शिक्षा विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • परीक्षा कार्यक्रम एवं नवीनतम आदेश वाले विकल्प पर जाएं।
  • राजस्थान अर्द्धवार्षिक परीक्षा संशोधन अधिसूचना 2026 के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने आधिकारिक अधिसूचना की पीडीएफ खुल जाएगी।
  • इसमें अपनी कक्षा और विषय के अनुसार संशोधित परीक्षा कार्यक्रम देख सकते हैं।

Rajasthan Half Yearly Exam Date Change 2026 Important Links

राजस्थान अर्द्धवार्षिक परीक्षा संबोधित टाइम टेबल यहां से डाउनलोड करें

Leave a Comment