Rajasthan Social Security Pension eKyc 2026: राजस्थान सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना ई-केवाईसी के लिए आय प्रमाण पत्र जरूरी

राजस्थान में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन और दिव्यांग पेंशन प्राप्त करने वाले लाभार्थियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। इस बार पेंशन का वार्षिक भौतिक सत्यापन करवाने से पहले सभी पेंशनधारियों को अपने जन आधार कार्ड में परिवार की वार्षिक आय अपडेट करवानी होगी। आय प्रमाण पत्र के माध्यम से जन आधार में आय अपडेट होने के बाद ही पेंशनधारी का फिंगरप्रिंट लगाकर सत्यापन किया जाएगा। इसलिए सभी पेंशन प्राप्त करने वाले नागरिकों को पहले अपना आय प्रमाण पत्र तैयार करवाना होगा और उसे जन आधार में अपडेट करवाना होगा।

Rajasthan Social Security Pension eKyc 2026 Latest Update

राजस्थान में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के लाभार्थियों के लिए सत्यापन की प्रक्रिया में बदलाव किया गया है। अबकी बार पेंशन का भौतिक सत्यापन करवाने से पहले जन आधार कार्ड में आय अपडेट करवाना जरूरी होगा।

पेंशनधारी को पहले आय प्रमाण पत्र बनवाना होगा। इसके बाद जन आधार में आय अपडेट करवानी होगी। जन आधार में आय अपडेट होने के सात दिन बाद पेंशनधारी ई-मित्र केंद्र पर जाकर फिंगरप्रिंट के माध्यम से अपना सत्यापन करवा सकेंगे।

पेंशन के लिए आय प्रमाण पत्र बनवाना जरूरी

सभी सामाजिक सुरक्षा पेंशन प्राप्त करने वाले नागरिकों को पेंशन सत्यापन से पहले आय प्रमाण पत्र बनवाना होगा।

क्रम संख्याआवश्यक दस्तावेज
1पेंशन प्राप्त करने वाले व्यक्ति की दो फोटो
2सरपंच या पार्षद के हस्ताक्षर
3फर्स्ट ग्रेड टीचर के हस्ताक्षर
4नोटरी

जन आधार कार्ड में आय कैसे अपडेट करवाएं?

  1. सबसे पहले अपना आय प्रमाण पत्र तैयार करवाएं।
  2. आय प्रमाण पत्र लेकर नजदीकी ई-मित्र या जन आधार केंद्र पर जाएं।
  3. अपने साथ जन आधार कार्ड और परिवार के सदस्यों के आधार से जुड़े मोबाइल नंबर वाला फोन लेकर जाएं।
  4. जन आधार में शामिल सभी सदस्यों के आधार से संबंधित ओटीपी सत्यापन की आवश्यकता हो सकती है।
  5. निर्धारित प्रक्रिया पूरी करवाकर जन आधार में परिवार की वार्षिक आय अपडेट करवाएं।
  6. आय अपडेट होने के बाद उसकी पुष्टि कर लें।

ध्यान दें: जन आधार में आय अपडेट करवाने का काम परिवार का कोई भी सदस्य कर सकता है। इसके लिए पेंशनधारी वृद्ध व्यक्ति को स्वयं बार-बार ई-मित्र केंद्र जाने की आवश्यकता नहीं है।

जन आधार में आय अपडेट होने के कितने दिन बाद लगेगा फिंगर?

जन आधार कार्ड में आय अपडेट होने के बाद पेंशन सत्यापन के लिए सात दिन का इंतजार करना होगा। सात दिन बाद पेंशनधारी ई-मित्र केंद्र पर जाकर अपना फिंगरप्रिंट लगवा सकते हैं।

इसलिए सबसे पहले परिवार का कोई सदस्य आय प्रमाण पत्र बनवाकर जन आधार में आय अपडेट करवाए। इसके सात दिन बाद ही पेंशन प्राप्त करने वाले वृद्ध व्यक्ति को ई-मित्र केंद्र पर सत्यापन के लिए लेकर जाएं।

पेंशन सत्यापन की प्रक्रिया दो चरणों में होगी

  • ग्राम पंचायत स्तर पर जांच: पहले चरण में ग्राम विकास अधिकारी पेंशनधारी की जानकारी एवं उपलब्ध दस्तावेजों का मिलान करेंगे।
  • पंचायत समिति स्तर पर जांच: ग्राम पंचायत स्तर पर जांच पूरी होने के बाद दस्तावेज पंचायत समिति स्तर पर भेजे जाएंगे। यहां संबंधित अधिकारी दोबारा जांच करेंगे।

पेंशनधारी इन बातों का विशेष ध्यान रखें

  • सबसे पहले पेंशनधारी का आय प्रमाण पत्र तैयार करवाएं।
  • आय प्रमाण पत्र पर निर्धारित हस्ताक्षर और नोटरी करवाएं।
  • जन आधार कार्ड में परिवार की आय अपडेट करवाएं।
  • परिवार का कोई भी सदस्य आय अपडेट करवाने जा सकता है।
  • जन आधार अपडेट करवाते समय मोबाइल फोन साथ लेकर जाएं।
  • आय अपडेट होने के सात दिन बाद ही पेंशनधारी को फिंगर लगवाने के लिए ई-मित्र केंद्र लेकर जाएं।

Leave a Comment