Indian Bank Apprentice Recruitment 2026: इंडियन बैंक में 1500 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट पास आवेदन करें

बैंकिंग क्षेत्र में प्रशिक्षण प्राप्त करने का अवसर तलाश रहे युवाओं के लिए इंडियन बैंक ने अप्रेंटिस भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के तहत देशभर के विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कुल 1500 अप्रेंटिस प्रशिक्षण सीटों पर योग्य अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। इसमें राजस्थान के उम्मीदवारों के लिए भी 40 सीटें निर्धारित की गई हैं। आवेदन की प्रक्रिया 5 नवंबर 2026 से शुरू हो चुकी है और इच्छुक अभ्यर्थी 25 नवंबर 2026 तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। इस भर्ती में किसी भी विषय से स्नातक पास युवा आवेदन कर सकते हैं, बशर्ते वे नोटिफिकेशन में निर्धारित आयु और अन्य पात्रता शर्तें पूरी करते हों।

इंडियन बैंक अप्रेंटिस भर्ती में चयन के लिए ऑनलाइन लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसके बाद स्थानीय भाषा की जानकारी का परीक्षण किया जाएगा और बैंक अपने विवेक से इंटरव्यू भी आयोजित कर सकता है। चयनित उम्मीदवारों को 12 महीने का ऑन-द-जॉब प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान शाखा के प्रकार के अनुसार ₹12,300 से ₹15,000 प्रतिमाह तक स्टाइपेंड निर्धारित किया गया है। यह अप्रेंटिसशिप नियमित बैंक नौकरी नहीं है, इसलिए आवेदन करने से पहले भर्ती की सभी शर्तों को समझना जरूरी है। यहां भर्ती की योग्यता, आयु सीमा, राज्यवार पद, आवेदन शुल्क, परीक्षा पैटर्न और आवेदन प्रक्रिया की पूरी जानकारी दी गई है।

Indian Bank Apprentice Recruitment 2026 Overview

ParticularsDetails
OrganizationIndian Bank
Recruitment NameEngagement of Apprentices 2026-27
Advertisement Date04 November 2026
Total Training Seats1500
Application ModeOnline
Job TypeApprenticeship Training
QualificationGraduation
Training Duration12 Months
Selection ProcessOnline Test, Local Language Test, Interview (If Held)
Monthly Stipend₹12,300 – ₹15,000
Application Start Date05 November 2026
Last Date25 November 2026
Official Websitewww.indianbank.bank.in

इंडियन बैंक की इस भर्ती में अलग-अलग राज्यों के लिए प्रशिक्षण सीटें निर्धारित की गई हैं। अभ्यर्थी केवल एक राज्य या केंद्र शासित प्रदेश के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करते समय उम्मीदवार को उसी राज्य के तीन पसंदीदा जिलों का विकल्प देना होगा। बैंक उपलब्ध सीटों और अपनी आवश्यकता के अनुसार जिले का आवंटन करेगा।

Indian Bank Apprentice Vacancy 2026 State Wise

इंडियन बैंक ने अप्रेंटिस भर्ती के लिए कुल 1500 प्रशिक्षण सीटें जारी की हैं। राज्यवार पदों का विवरण नीचे दिया गया है।

State / UTTotal Vacancies
Andhra Pradesh85
Arunachal Pradesh1
Assam30
Bihar80
Chandigarh2
Chhattisgarh10
Goa2
Gujarat35
Haryana32
Himachal Pradesh6
Jammu & Kashmir3
Jharkhand60
Karnataka35
Kerala44
Madhya Pradesh65
Maharashtra70
Manipur2
Meghalaya1
Nagaland2
NCT of Delhi32
Odisha42
Puducherry9
Punjab45
Rajasthan40
Tamil Nadu270
Telangana46
Tripura1
Uttar Pradesh285
Uttarakhand20
West Bengal145
Total1500

राजस्थान के लिए 40 सीटें: राजस्थान में कुल 40 अप्रेंटिस प्रशिक्षण सीटें निर्धारित की गई हैं। राजस्थान के लिए स्थानीय भाषा हिंदी रखी गई है। उम्मीदवार आवेदन में राजस्थान राज्य चुनकर उपलब्ध जिलों में अपनी प्राथमिकता दे सकते हैं। जिलेवार सीटों की जानकारी नोटिफिकेशन के Annexure-III में दी गई है।

Indian Bank Apprentice Recruitment 2026 Important Dates

इंडियन बैंक अप्रेंटिस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन और शुल्क जमा करने की प्रक्रिया 5 नवंबर से 25 नवंबर 2026 तक चलेगी। अभ्यर्थियों को अंतिम तिथि से पहले आवेदन पूरा कर लेना चाहिए।

EventDate
Notification Release Date04 November 2026
Online Application Start05 November 2026
Last Date to Apply25 November 2026
Fee Payment Last Date25 November 2026
Online Exam DateTo Be Notified
Interview Date (If Held)To Be Notified

Indian Bank Apprentice Recruitment 2026 Application Fees

इस भर्ती में आवेदन शुल्क श्रेणी के अनुसार अलग-अलग निर्धारित किया गया है। शुल्क के साथ जीएसटी भी देना होगा। आवेदन शुल्क नॉन-रिफंडेबल रहेगा।

CategoryApplication Fee
General₹800 + GST
OBC₹800 + GST
EWS₹800 + GST
SC₹175 + GST
ST₹175 + GST
PwBD₹175 + GST

आवेदन शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा। बैंक के अनुसार ऑनलाइन भुगतान पर लगने वाले अतिरिक्त ट्रांजैक्शन चार्ज भी अभ्यर्थी को स्वयं देने होंगे।

Indian Bank Apprentice Recruitment 2026 Age Limit

इंडियन बैंक अप्रेंटिस भर्ती के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 1 नवंबर 2026 को आधार मानकर की जाएगी।

CategoryAge Relaxation
General / EWSNo Relaxation
SC / ST5 Years
OBC (Non-Creamy Layer)3 Years
PwBD10 Years
1984 Riot Affected Candidates5 Years
Widows / Divorced / Legally Separated WomenAs per Notification

आयु में छूट का लाभ लेने वाले अभ्यर्थियों को निर्धारित श्रेणी का वैध प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा। ओबीसी उम्मीदवारों के पास नॉन-क्रीमी लेयर प्रमाण पत्र होना आवश्यक है, जिसकी जारी होने की तारीख 1 अप्रैल 2026 या उसके बाद की होनी चाहिए।

Indian Bank Apprentice Recruitment 2026 Educational Qualification

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री होना जरूरी है। अभ्यर्थी की ग्रेजुएशन 1 अप्रैल 2022 से 1 नवंबर 2026 के बीच पूरी होनी चाहिए।

PostEducational Qualification
ApprenticeGraduation in Any Discipline
UniversityRecognized University
Graduation Passing Period01 April 2022 to 01 November 2026

उम्मीदवार का अंतिम परीक्षा परिणाम 1 नवंबर 2026 तक घोषित हो जाना चाहिए। केवल परीक्षा दे चुके लेकिन परिणाम की प्रतीक्षा कर रहे अभ्यर्थी पात्र नहीं होंगे। परिणाम घोषित होने का विश्वविद्यालय या बोर्ड का प्रमाणित दस्तावेज मांगे जाने पर प्रस्तुत करना होगा।

इसके अलावा, उम्मीदवार ने पहले किसी अन्य संगठन में अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण नहीं लिया होना चाहिए और न ही पहले से अप्रेंटिसशिप कर रहा होना चाहिए। शैक्षणिक योग्यता पूरी करने के बाद एक वर्ष या उससे अधिक का नौकरी अनुभव रखने वाले उम्मीदवार भी इस भर्ती के लिए पात्र नहीं होंगे।

Indian Bank Apprentice Recruitment 2026 Selection Process

इंडियन बैंक अप्रेंटिस भर्ती में चयन के लिए ऑनलाइन परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को स्थानीय भाषा परीक्षण से गुजरना होगा। बैंक अपने विवेक के अनुसार इंटरव्यू आयोजित कर सकता है या इसे छोड़ भी सकता है।

Selection StageDetails
Online Written TestObjective Type
Local Language Proficiency TestApplicable State Language
InterviewAt Bank’s Discretion
Document VerificationRequired Documents
Medical FitnessAs per Bank Rules

स्थानीय भाषा परीक्षण: जिस राज्य के लिए अभ्यर्थी आवेदन करेगा, उस राज्य की निर्धारित स्थानीय भाषा पढ़ने, लिखने, बोलने और समझने का ज्ञान होना जरूरी है। राजस्थान के लिए हिंदी भाषा निर्धारित है। यदि अभ्यर्थी ने 8वीं, 10वीं या 12वीं की मार्कशीट में संबंधित स्थानीय भाषा पढ़ी होने का प्रमाण दिया है, तो उसे अलग से भाषा परीक्षा नहीं देनी होगी। अन्य उम्मीदवारों को स्थानीय भाषा परीक्षण पास करना होगा।

Indian Bank Apprentice Exam Pattern 2026

ऑनलाइन परीक्षा में कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा और परीक्षा के लिए कुल 60 मिनट का समय दिया जाएगा।

SubjectQuestionsMarks
Reasoning Aptitude1515
Computer Knowledge1010
English Language2525
Quantitative Aptitude2525
General Awareness with Special Reference to Banking Industry2525
Total100100

परीक्षा की कुल अवधि 60 मिनट होगी। बैंक द्वारा निर्धारित क्षेत्रीय भाषाओं में परीक्षा आयोजित की जा सकती है, लेकिन अंग्रेजी भाषा का पेपर अंग्रेजी में ही होगा। प्रत्येक विषय के लिए अलग-अलग न्यूनतम अंक निर्धारित नहीं हैं। कुल अंकों के आधार पर बैंक न्यूनतम योग्यता अंक तय करेगा। एससी, एसटी, ओबीसी और PwBD अभ्यर्थियों को निर्धारित न्यूनतम अंकों में 5 प्रतिशत की छूट दी जाएगी।

Indian Bank Apprentice Salary / Stipend 2026

इंडियन बैंक अप्रेंटिस भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को 12 महीने के प्रशिक्षण के दौरान मासिक स्टाइपेंड दिया जाएगा। स्टाइपेंड शाखा के क्षेत्र के अनुसार अलग-अलग निर्धारित है।

Branch CategoryTotal Monthly Stipend
Metro / Urban Branches₹15,000
Rural / Semi-Urban Branches₹12,300

मेट्रो और शहरी शाखाओं में कुल ₹15,000 प्रतिमाह स्टाइपेंड निर्धारित है, जबकि ग्रामीण और अर्ध-शहरी शाखाओं में ₹12,300 प्रतिमाह मिलेगा। इसमें बैंक और सरकार का निर्धारित योगदान शामिल है। अप्रेंटिस को इसके अतिरिक्त अन्य भत्ते या सुविधाएं नहीं मिलेंगी।

Indian Bank Apprentice Training Period

चयनित उम्मीदवारों को बैंक में 12 महीने का ऑन-द-जॉब प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान बैंकिंग कार्यों और ग्राहक सेवा से संबंधित व्यावहारिक अनुभव प्राप्त होगा। प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद BOAT (SR) की ओर से डिजिटल Certificate of Proficiency जारी किया जाएगा, जिसे उम्मीदवार NATS 2.0 पोर्टल से डाउनलोड कर सकेंगे।

महत्वपूर्ण: अप्रेंटिसशिप पूरी करने के बाद इंडियन बैंक में स्थायी या संविदा नौकरी मिलने की कोई गारंटी नहीं है। अप्रेंटिस को बैंक का नियमित कर्मचारी नहीं माना जाएगा। बैंक पर प्रशिक्षण पूरा होने के बाद नौकरी देने की बाध्यता नहीं है।

Indian Bank Apprentice Recruitment 2026 How to Apply

इंडियन बैंक अप्रेंटिस भर्ती के लिए आवेदन ऑनलाइन माध्यम से करना होगा। आवेदन करने से पहले उम्मीदवार को NATS 2.0 पोर्टल पर पंजीकरण करना होगा और अपनी प्रोफाइल पूरी करनी होगी।

  1. सबसे पहले NATS 2.0 की आधिकारिक वेबसाइट https://nats.education.gov.in पर जाएं।
  2. पोर्टल पर अपना पंजीकरण पूरा करें और Enrollment ID सुरक्षित रखें।
  3. इसके बाद इंडियन बैंक की आधिकारिक वेबसाइट www.indianbank.bank.in खोलें।
  4. Careers सेक्शन में जाकर Engagement of Apprentices 2026 का लिंक खोलें।
  5. New Registration पर क्लिक करके अपना नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी दर्ज करें।
  6. पंजीकरण के बाद प्राप्त रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड से लॉगिन करें।
  7. आवेदन फॉर्म में व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता और अन्य विवरण भरें।
  8. केवल एक राज्य का चयन करें और उस राज्य के तीन पसंदीदा जिलों का विकल्प दें।
  9. निर्धारित प्रारूप में फोटो, हस्ताक्षर, बाएं अंगूठे का निशान और हस्तलिखित घोषणा अपलोड करें।
  10. अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
  11. आवेदन फॉर्म को अंतिम रूप से सबमिट करने से पहले सभी जानकारी जांच लें।
  12. आवेदन पूरा होने के बाद फॉर्म और ई-रसीद का प्रिंट सुरक्षित रख लें।

ध्यान रखें: एक उम्मीदवार केवल एक राज्य के लिए आवेदन कर सकता है। एक से अधिक आवेदन करने पर केवल नवीनतम वैध और पूर्ण आवेदन रखा जाएगा, जबकि अन्य आवेदन का शुल्क जब्त हो सकता है। अंतिम सबमिशन के बाद आवेदन में बदलाव की अनुमति नहीं होगी

Indian Bank Apprentice Recruitment 2026 Important Links

Start Indian Bank Apprentice Recruitment 2026 form5 November 2026
Last Date Online Application form25 November 2026
Apply Onlineरजिस्ट्रेशन पोर्टल, NATS पोर्टल
Official NotificationClick Here
Official WebsiteClick Here

Leave a Comment