Rajasthan Driver Result 2026: राजस्थान वाहन चालक रिजल्ट जारी, सूची में देखें अपना नाम

राजस्थान वाहन चालक परीक्षा 2024 में शामिल अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट सामने आया है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, जयपुर की ओर से वाहन चालक सीधी परीक्षा 2024 के अंतर्गत ट्रेड टेस्ट के बाद पात्रता जांच एवं दस्तावेज सत्यापन के लिए अस्थायी रूप से चयनित अभ्यर्थियों की सूची जारी की गई है। इस सूची में शामिल अभ्यर्थियों को अब ऑनलाइन विस्तृत आवेदन सह जांच प्रपत्र यानी स्क्रूटनी फॉर्म भरना होगा। बोर्ड की ओर से जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार स्क्रूटनी फॉर्म भरने की प्रक्रिया 30 अक्टूबर 2026 से शुरू होगी और अभ्यर्थी 12 नवंबर 2026 तक अपना फॉर्म भर सकेंगे। जिन अभ्यर्थियों ने ट्रेड टेस्ट में पात्रता प्राप्त की है, वे जारी सूची में अपना नाम और रोल नंबर चेक करके आगे की प्रक्रिया पूरी करें। ध्यान रहे कि यह सूची अस्थायी है और इसमें नाम आने का अर्थ अंतिम नियुक्ति होना नहीं है।

Rajasthan Driver Result 2026 Overview

ParticularsDetails
Board NameRajasthan Staff Selection Board, Jaipur
Exam NameDriver Direct Recruitment Examination 2024
Advertisement Number20/2024
Post NameDriver
Total Vacancies2756
Non-TSP Vacancies2602
TSP Vacancies154
Written Exam Date23 November 2025
Written Exam Result Date16 January 2026
Current UpdateEligibility Check & Document Verification Shortlist
Scrutiny Form Start Date30 October 2026
Last Date to Apply12 November 2026
Selection List PDF110 Pages

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा जारी सूचना के अनुसार वाहन चालक के कुल 2756 पदों के लिए विज्ञापन जारी किया गया था। लिखित परीक्षा का आयोजन 23 नवंबर 2025 को हुआ था और इसका परिणाम 16 जनवरी 2026 को जारी किया गया था। लिखित परीक्षा के परिणाम के आधार पर अभ्यर्थियों को ट्रेड टेस्ट के लिए अस्थायी रूप से सूचीबद्ध किया गया। ट्रेड टेस्ट में पात्र घोषित अभ्यर्थियों को अब पात्रता जांच और दस्तावेज सत्यापन के लिए अस्थायी रूप से शॉर्टलिस्ट किया गया है।

अभ्यर्थियों के लिए स्क्रूटनी फॉर्म भरने की प्रक्रिया 30 अक्टूबर 2026 से शुरू होगी। इसकी अंतिम तिथि 12 नवंबर 2026 निर्धारित की गई है। अभ्यर्थियों को अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना निर्धारित समय में ऑनलाइन फॉर्म भरने और मांगे गए दस्तावेजों की जानकारी ध्यानपूर्वक जांचने की सलाह दी जाती है।

Rajasthan Driver Eligibility List 2026 में कितने पद हैं?

वाहन चालक परीक्षा 2024 के लिए कुल 2756 पद निर्धारित किए गए थे। इनमें गैर-अनुसूचित क्षेत्र के 2602 पद और अनुसूचित क्षेत्र के 154 पद शामिल हैं। बोर्ड की ओर से जारी सूची में अभ्यर्थियों का नाम, रैंक, आवेदन संख्या, रोल नंबर, जन्म तिथि, श्रेणी तथा अन्य आवश्यक विवरण दिए गए हैं।

अभ्यर्थियों को सूची में अपना नाम खोजने के साथ रोल नंबर और आवेदन संख्या का भी मिलान करना चाहिए। यह सूची ट्रेड टेस्ट के बाद पात्रता जांच एवं दस्तावेज सत्यापन के लिए विचारित अभ्यर्थियों की है।

Rajasthan Driver Scrutiny Form 2026 कैसे भरें?

राजस्थान वाहन चालक परीक्षा में पात्रता जांच एवं दस्तावेज सत्यापन के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों को ऑनलाइन स्क्रूटनी फॉर्म भरना होगा।

  1. राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट खोलें।
  2. वाहन चालक परीक्षा 2024 से संबंधित नवीनतम सूचना देखें।
  3. स्क्रूटनी फॉर्म भरने के लिए उपलब्ध पोर्टल पर जाएं।
  4. आवश्यक विवरण भरकर अपनी जानकारी का मिलान करें।
  5. निर्देशों के अनुसार आवश्यक दस्तावेज और प्रमाणपत्र प्रस्तुत करें।
  6. फॉर्म जमा करने से पहले सभी जानकारियों की जांच करें।
  7. आवेदन पूरा होने के बाद उसकी प्रति सुरक्षित रखें।

स्क्रूटनी फॉर्म भरने से संबंधित विस्तृत निर्देशों और आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी के लिए बोर्ड द्वारा जारी आधिकारिक सूचना का पालन करें।

Rajasthan Driver Eligibility List 2026 में नाम कैसे चेक करें?

अभ्यर्थी जारी सूची की पीडीएफ खोलकर अपना नाम या रोल नंबर खोज सकते हैं। पीडीएफ में सर्च विकल्प का इस्तेमाल करके रोल नंबर दर्ज करें। इसके बाद स्क्रीन पर दिखाई देने वाली जानकारी में अभ्यर्थी का नाम, पिता का नाम और अन्य विवरण का मिलान करें।

यदि मोबाइल पर पीडीएफ खुली है, तो सर्च आइकन पर क्लिक करके अपना रोल नंबर दर्ज करें। कंप्यूटर पर पीडीएफ खोलने के बाद Ctrl + F दबाकर नाम या रोल नंबर खोजा जा सकता है।

बोर्ड की आधिकारिक सूचना के अनुसार परिणाम राजस्थान उच्च न्यायालय, जयपुर में दायर रिट याचिका संख्या 18671/2026, 17003/2026 और 17005/2026 में पारित निर्णयों के अधीन रहेगा। आवेदन में गलत जानकारी देने या परीक्षा में अनुचित साधनों का उपयोग करने की जानकारी मिलने पर अभ्यर्थी को परिणाम से बाहर किया जा सकता है। बोर्ड ने परिणाम में किसी विसंगति की स्थिति में संशोधन का अधिकार भी सुरक्षित रखा है।

Rajasthan Driver Result 2026 PDF Important Links

Rajasthan Driver Result 2026 PDFClick Here
Information Regarding Online Scrutiny form of Provisionally Selected Candidates For Document VerificationClick here
Official WebsiteClick here

Leave a Comment