PM मोदी के विजन से भारत में विनिर्माण और तकनीक का अभूतपूर्व विस्तार, CM भजनलाल शर्मा ने बताईं बड़ी उपलब्धियां

जयपुर, 14 अक्टूबर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आत्मनिर्भर भारत और मेक इन इंडिया अभियान से देश में विनिर्माण एवं तकनीकी क्षमताओं का विस्तार हुआ है। उन्होंने बताया कि डिजिटल इंडिया, जीएसटी और जनधन-आधार-मोबाइल की त्रिशक्ति ने आर्थिक एवं प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूती दी है।

मुख्यमंत्री के अनुसार, भारत की वैश्विक साख बढ़ी है और अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने देश की आर्थिक विकास दर 7 प्रतिशत रहने का अनुमान जताया है। वहीं, पीएम किसान सम्मान निधि के तहत 10 करोड़ से अधिक किसानों को अब तक 4 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि दी जा चुकी है। आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से 60 करोड़ से अधिक लाभार्थियों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की जानकारी भी दी गई।

उन्होंने कहा कि विकास के साथ विरासत को आगे बढ़ाते हुए काशी विश्वनाथ धाम का पुनर्विकास और अयोध्या में राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा जैसे महत्वपूर्ण कार्य हुए हैं। ये बातें मुख्यमंत्री ने 14 अक्टूबर को हुई मंत्रिमंडल बैठक के बाद प्रेस वार्ता में कहीं।

Leave a Comment