वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय, कोटा की ओर से पीटीईटी 2026 काउंसलिंग के विशेष चरण (मौके पर प्रवेश) को लेकर आधिकारिक सूचना जारी की गई है। इस विशेष चरण में शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालयों में खाली बची सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा। विशेष चरण के लिए 22 सितंबर 2026 से 28 सितंबर 2026 तक पोर्टल खोला जा रहा है।
राजस्थान प्री टीचर एजूकेशन टेस्ट (PTET) 2026 : विभिन्न शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में रिक्त रही सीटे (लगभग 40 हजार) पर इच्छुक अभ्यर्थी सीधे प्रवेश लेने के लिए अधिसूचना जारी ✓ अभ्यर्थी 22 सितंबर से 28 सितंबर तक B.Ed महाविद्यालयों में सीधे प्रवेश ले सकते है।
इस चरण में वे अभ्यर्थी पात्र होंगे जिन्होंने पीटीईटी 2026 परीक्षा दी है और अभी तक किसी भी चरण की काउंसलिंग में भाग नहीं लिया है। ऐसे अभ्यर्थियों को प्रवेश के लिए संबंधित शिक्षक प्रशिक्षण संस्थान में आवश्यक दस्तावेजों की मूल प्रति और एक छायाप्रति के साथ संपर्क करना होगा। इसके साथ दो पासपोर्ट साइज फोटो भी लेकर जाना होगा। आवश्यक दस्तावेजों में पीटीईटी आवेदन पत्र, प्रवेश पत्र, परीक्षा परिणाम, शैक्षणिक योग्यता से संबंधित दस्तावेज, आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, मूल निवास प्रमाण पत्र आदि शामिल हैं।
यदि संबंधित शिक्षक प्रशिक्षण संस्थान में सीट रिक्त है, तो कॉलेज की ओर से काउंसलिंग पोर्टल पर अभ्यर्थी का रोल नंबर दर्ज कर जानकारी का सत्यापन किया जाएगा। इसके बाद कन्फर्म एडमिशन लिंक के माध्यम से प्रक्रिया आगे बढ़ेगी और अभ्यर्थी के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर ओटीपी प्राप्त होगा। ओटीपी दर्ज करने के बाद प्रवेश लॉक किया जाएगा। इसके बाद अभ्यर्थी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करके निर्धारित फीस का भुगतान करेगा।
Rajasthan PTET Direct Admission
नोटिस के अनुसार जिन अभ्यर्थियों ने पीटीईटी 2026 की परीक्षा दी है लेकिन अभी तक किसी भी काउंसलिंग में भाग नहीं लिया है, उन्हें कुल 27,000 रुपये फीस जमा करनी होगी। वहीं जिन अभ्यर्थियों ने पहले काउंसलिंग के लिए पंजीकरण करवाकर 5,000 रुपये फीस जमा की थी, लेकिन उन्हें शिक्षक प्रशिक्षण संस्थान आवंटित नहीं हुआ, वे 22,200 रुपये जमा करके प्रवेश ले सकते हैं।
इसके अलावा जिन अभ्यर्थियों को पहले शिक्षक प्रशिक्षण संस्थान आवंटित हो चुका था, लेकिन उन्होंने संस्थान में रिपोर्टिंग नहीं करवाई, उनके लिए शेष शुल्क के साथ 500 रुपये अतिरिक्त जमा करने का प्रावधान दिया गया है। हालांकि जिन अभ्यर्थियों को पूर्व चरण में संस्थान आवंटित हो गया था और उन्होंने रिपोर्टिंग भी कर दी थी, लेकिन बाद में किसी कारण से प्रवेश निरस्त हो गया, उन्हें इस विशेष चरण में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। अभ्यर्थियों को ध्यान रखना होगा कि इस चरण में प्रवेश केवल रिक्त सीटों पर ही दिया जाएगा। प्रवेश के दौरान न्यूनतम योग्यता, आवश्यक दस्तावेज और सही शिक्षण विषय का चयन सावधानीपूर्वक करना होगा।
राजस्थान पीटीईटी डायरेक्ट ऐडमिशन नोटिफिकेशन डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें
