Tata Capital Pankh Scholarship 2026: टाटा पंख स्कॉलरशिप के तहत 11वीं, 12वीं, स्नातक डिप्लोमा और ITI छात्रों को ₹18,000 तक छात्रवृत्ति

आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के विद्यार्थियों की पढ़ाई में सहायता करने के लिए Tata Capital Pankh Scholarship Programme 2026-27 शुरू किया गया है। इस योजना के तहत 11वीं और 12वीं कक्षा में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के साथ स्नातक, पॉलिटेक्निक, डिप्लोमा और आईटीआई की पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों को भी आर्थिक सहायता दी जाएगी। पात्र विद्यार्थियों को उनके प्राप्त अंकों के आधार पर अधिकतम ₹18,000 तक की छात्रवृत्ति मिल सकती है टाटा पंच स्कॉलरशिप योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन फार्म शुरू हो चुके हैं और अंतिम तिथि 26 अक्टूबर 2026 रखी गई है।

Tata Capital Pankh Scholarship 2026-27 Overview

विवरणजानकारी
योजना का नामTata Capital Pankh Scholarship Programme 2026-27
लाभार्थी11वीं, 12वीं, स्नातक, पॉलिटेक्निक, डिप्लोमा और आईटीआई विद्यार्थी
न्यूनतम अंक60 प्रतिशत
अधिकतम पारिवारिक आय₹4 लाख वार्षिक
अधिकतम छात्रवृत्ति₹18,000 तक
अंतिम तिथि26 अक्टूबर 2026
आवेदन का माध्यमऑनलाइन

किन विद्यार्थियों को मिलेगी छात्रवृत्ति?

इस योजना में दो स्तर के विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति दी जाएगी। इसमें 11वीं और 12वीं कक्षा में पढ़ने वाले विद्यार्थी तथा स्नातक, पॉलिटेक्निक, डिप्लोमा और आईटीआई पाठ्यक्रम में पढ़ाई करने वाले विद्यार्थी शामिल हैं। विद्यार्थी का किसी मान्यता प्राप्त स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय या संस्थान में अध्ययनरत होना जरूरी है।

11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों के लिए पात्रता

इस छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करने वाले विद्यार्थियों को कुछ जरूरी शर्तें पूरी करनी होंगी।

  • विद्यार्थी भारत का नागरिक होना चाहिए।
  • विद्यार्थी वर्तमान में 11वीं या 12वीं कक्षा में पढ़ रहा हो।
  • पिछली कक्षा या शैक्षणिक वर्ष में कम से कम 60 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हों।
  • विद्यार्थी किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय या संस्थान में पढ़ाई कर रहा हो।
  • परिवार की सभी स्रोतों से वार्षिक आय ₹4 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • Tata Capital Limited और Buddy4Study के कर्मचारियों के बच्चे इस योजना के लिए पात्र नहीं होंगे।

स्नातक, पॉलिटेक्निक, डिप्लोमा और आईटीआई विद्यार्थियों की पात्रता

इन पाठ्यक्रमों में पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों के लिए भी योजना में छात्रवृत्ति का प्रावधान है।

  • विद्यार्थी भारत का नागरिक होना चाहिए।
  • विद्यार्थी किसी मान्यता प्राप्त कॉलेज, विश्वविद्यालय या तकनीकी संस्थान में पढ़ाई कर रहा हो।
  • पिछली कक्षा, सेमेस्टर या शैक्षणिक वर्ष में कम से कम 60 प्रतिशत अंक होने चाहिए।
  • परिवार की वार्षिक आय ₹4 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • स्नातक स्तर पर बीए, बीकॉम, बीएससी आदि पाठ्यक्रमों में पढ़ने वाले विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं।
  • पॉलिटेक्निक, डिप्लोमा और आईटीआई करने वाले विद्यार्थी भी पात्र हैं।
  • Tata Capital Limited और Buddy4Study के कर्मचारियों के बच्चे आवेदन नहीं कर सकते।

कितनी छात्रवृत्ति मिलेगी?

छात्रवृत्ति की राशि विद्यार्थी के प्राप्त अंकों के आधार पर अलग-अलग होगी।

11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों के लिए

  • 60 से 80 प्रतिशत अंक: फीस की अधिकतम 80 प्रतिशत राशि या ₹10,000, दोनों में से जो कम होगा, उतनी राशि मिलेगी।
  • 80 प्रतिशत से अधिक और 90 प्रतिशत तक अंक: फीस की अधिकतम 90 प्रतिशत राशि या ₹12,000, दोनों में से जो कम होगा, उतनी राशि मिलेगी।
  • 90 प्रतिशत से अधिक अंक: फीस की अधिकतम 100 प्रतिशत राशि या ₹15,000, दोनों में से जो कम होगा, उतनी राशि मिलेगी।

स्नातक, पॉलिटेक्निक, डिप्लोमा और आईटीआई विद्यार्थियों के लिए

  • 60 से 80 प्रतिशत अंक: फीस की अधिकतम 80 प्रतिशत राशि या ₹12,000, दोनों में से जो कम होगा, उतनी राशि मिलेगी।
  • 80 प्रतिशत से अधिक और 90 प्रतिशत तक अंक: फीस की अधिकतम 90 प्रतिशत राशि या ₹15,000, दोनों में से जो कम होगा, उतनी राशि मिलेगी।
  • 90 प्रतिशत से अधिक अंक: फीस की अधिकतम 100 प्रतिशत राशि या ₹18,000, दोनों में से जो कम होगा, उतनी राशि मिलेगी।

इन विद्यार्थियों को मिलेगी प्राथमिकता

योजना के तहत कुछ विशेष वर्गों के विद्यार्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी। इनमें छात्राएं, दिव्यांग विद्यार्थी, एकल अभिभावक वाले परिवारों के विद्यार्थी, अनाथ विद्यार्थी तथा अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के विद्यार्थी शामिल हैं। हालांकि, प्राथमिकता मिलने का मतलब यह नहीं है कि अन्य पात्र विद्यार्थी आवेदन नहीं कर सकते। निर्धारित पात्रता पूरी करने वाले सभी विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं।

जरूरी दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • पासपोर्ट आकार की तस्वीर
  • पिछले वर्ष की मार्कशीट
  • आय प्रमाण पत्र
  • प्रवेश का प्रमाण या शुल्क रसीद
  • छात्र आईडी कार्ड
  • बैंक के खाते का विवरण
  • श्रेणी या विकलांगता प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

छात्रवृत्ति के लिए आवेदन कैसे करें?

  • इस योजना के लिए पात्र विद्यार्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले विद्यार्थी को अपनी पात्रता की जांच कर लेनी चाहिए।
  • इसके बाद आवेदन पेज पर जाकर मांगी गई जानकारी भरनी होगी और आवश्यक दस्तावेज जमा करने होंगे। आवेदन पूरा करने के बाद उसे अंतिम रूप से जमा करना होगा।
  • आवेदन जमा करने से पहले सभी जानकारी को अच्छी तरह जांच लेना चाहिए, ताकि गलत जानकारी के कारण आवेदन निरस्त न हो।

Tata Capital Pankh Scholarship 2026 Important Links

Tata Capital Pankh Scholarship 2026 NotificationClick Here
Apply OnlineClick Here

Leave a Comment