Railway Group D Exam Date 2026: रेलवे ग्रुप डी एग्जाम डेट घोषित, 22,185 पदों के लिए CBT परीक्षा 3 अगस्त से शुरू

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने CEN 09/2025 के तहत आयोजित होने वाली RRB Group D (Level-1) भर्ती परीक्षा की कम्प्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) की तिथियां जारी कर दी हैं। जिन अभ्यर्थियों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया है, वे अपने Exam City, Exam Date और Admit Card संबंधित RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होने के बाद चेक कर सकेंगे। रेलवे के अनुसार परीक्षा शहर (Exam City) की जानकारी परीक्षा से लगभग 10 दिन पहले और एडमिट कार्ड परीक्षा से लगभग 4 दिन पहले जारी किए जाएंगे।

RRB Group D Exam Date 2026 Overview

ParticularDetails
Recruitment BoardRailway Recruitment Board (RRB)
Advertisement No.CEN 09/2025
Post NameGroup D (Level-1)
Total Vacancies22,185 Posts
Exam ModeComputer Based Test (CBT)
CBT Exam Date03 August 2026 to 21 August 2026
Exam City SlipAround 10 Days Before Exam
Admit CardAround 4 Days Before Exam
Official Websiterrbapply.gov.in

Railway Group D Exam Date 2026 Latest Update

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने 22,185 पदों पर आयोजित की जा रही Group D Level-1 भर्ती (CEN 09/2025) के लिए CBT परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार कम्प्यूटर आधारित परीक्षा 3 अगस्त 2026 से 21 अगस्त 2026 तक देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। यह भर्ती भारतीय रेलवे की सबसे बड़ी भर्तियों में से एक है, जिसके लिए लाखों अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।

रेलवे ने यह भी स्पष्ट किया है कि Exam City Intimation Slip परीक्षा से लगभग 10 दिन पहले उपलब्ध होगी। वहीं SC/ST उम्मीदवारों के लिए Travel Authority भी इसी समय जारी की जाएगी। इसके अलावा Admit Card (E-Call Letter) परीक्षा तिथि से लगभग 4 दिन पहले डाउनलोड किए जा सकेंगे। उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर आधार आधारित बायोमेट्रिक सत्यापन भी कराना होगा, इसलिए मूल आधार कार्ड साथ ले जाना अनिवार्य रहेगा।

रेलवे भर्ती बोर्ड के अनुसार Exam City एवं Exam Date की जानकारी देने वाला लिंक परीक्षा से लगभग 10 दिन पहले सक्रिय किया जाएगा। SC/ST अभ्यर्थी इसी लिंक के माध्यम से अपना Free Travel Authority भी डाउनलोड कर सकेंगे।

RRB Group D Admit Card कब आएगा?

रेलवे की आधिकारिक सूचना के अनुसार E-Call Letter (Admit Card) परीक्षा तिथि से लगभग 4 दिन पहले जारी किया जाएगा। अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड डाउनलोड कर उसका प्रिंट लेकर परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा।

Railway Group D Exam Date 2026 Kaise Check Kare

  1. संबंधित RRB की आधिकारिक वेबसाइट खोलें।
  2. CEN 09/2025 Group D Exam Date/Exam City लिंक पर क्लिक करें।
  3. Registration Number और Date of Birth दर्ज करें।
  4. Login करने के बाद Exam City, Exam Date और Shift की जानकारी दिखाई देगी।
  5. जारी होने पर Admit Card भी इसी पोर्टल से डाउनलोड किया जा सकेगा।

Railway Group D Exam Date 2026 Important Links

Railway Group D Exam Date 2026 NoticeClick Here
Official Websitehttps://rrb.indianrailways.gov.in/

FAQs

Q. RRB Group D Exam 2026 कब होगी?
Ans. CBT परीक्षा 3 अगस्त 2026 से 21 अगस्त 2026 तक आयोजित की जाएगी।

Q. RRB Group D में कुल कितने पद हैं?
Ans. इस भर्ती में 22,185 पद हैं।

Q. Exam City Slip कब जारी होगी?
Ans. परीक्षा से लगभग 10 दिन पहले

Q. Admit Card कब जारी होगा?
Ans. परीक्षा तिथि से लगभग 4 दिन पहले

Leave a Comment