Air Force Agniveer Result 2026 इंडियन एयर फोर्स अग्निवीर रिजल्ट जारी यहां से चेक करें

इंडियन एयर फोर्स (IAF) ने Agniveervayu Intake 01/2027 के लिए Air Force Agniveer Result 2026 आधिकारिक रूप से जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने STAR Phase-I ऑनलाइन परीक्षा में भाग लिया था, वे अब अपना परिणाम उम्मीदवार लॉगिन पोर्टल के माध्यम से चेक कर सकते हैं। भारतीय वायु सेना द्वारा 16 जून 2026 को परिणाम जारी करने की घोषणा की गई है।

Air Force Agniveer Result 2026 Overview

विवरणजानकारी
संगठन का नामभारतीय वायु सेना (IAF)
भर्ती का नामAgniveervayu Intake 01/2027
परीक्षा का नामSTAR Phase-I Online Examination
परीक्षा तिथि30 एवं 31 मार्च 2026
रिजल्ट जारी तिथि16 जून 2026
रिजल्ट स्थितिजारी
आधिकारिक वेबसाइटagnipathvayu.cdac.in

Air Force Agniveer Result 2026 Latest Update

भारतीय वायु सेना द्वारा जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार STAR Phase-I ऑनलाइन परीक्षा का परिणाम उम्मीदवारों के लॉगिन अकाउंट में उपलब्ध करा दिया गया है। सभी अभ्यर्थी अपने रजिस्टर्ड ईमेल आईडी और पासवर्ड की सहायता से लॉगिन कर परिणाम देख सकते हैं।

Phase-I परीक्षा 30 और 31 मार्च 2026 को आयोजित की गई थी। परीक्षा और उत्तर कुंजी आपत्ति प्रक्रिया पूरी होने के बाद उम्मीदवार लंबे समय से परिणाम का इंतजार कर रहे थे। अब वायु सेना ने उम्मीदवारों के लॉगिन सेक्शन में रिजल्ट लिंक सक्रिय कर दिया है।जो उम्मीदवार Phase-I परीक्षा में सफल घोषित किए गए हैं, उन्हें आगामी Phase-II चयन प्रक्रिया के लिए बुलाया जाएगा। Phase-II में Physical Fitness Test (PFT), Adaptability Test तथा दस्तावेज सत्यापन जैसी प्रक्रियाएं शामिल हो सकती हैं।

Phase-I में सफल उम्मीदवारों को Phase-II प्रक्रिया के लिए तैयार रहना चाहिए। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट और अपने लॉगिन अकाउंट की जांच करते रहें ताकि आगामी चरणों से संबंधित जानकारी प्राप्त हो सके।

Air Force Agniveer Result 2026 कैसे चेक करें?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना रिजल्ट देख सकते हैं:

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. Candidate Login विकल्प पर क्लिक करें।
  3. अपना Registered Email ID और Password दर्ज करें।
  4. Login बटन पर क्लिक करें।
  5. स्क्रीन पर Air Force Agniveer Result 2026 दिखाई देगा।
  6. रिजल्ट डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट आउट सुरक्षित रखें।

Air Force Agniveer Result 2026 Important Links

Air Force Agniveer Intake 01/2027 Result Link (Agniveervayu Intake 01/2027)Result
Air Force Agniveer Intake 01/2027 Result Link (Airmen, Medical Assistant)Result
Air Force Agniveer Official WebsiteIAF Agniveer

Leave a Comment