Punjab And Sind Bank Apprentice Recruitment 2026: पंजाब एंड सिंध बैंक भर्ती का 635 पदों पर नोटिफिकेशन जारी

पंजाब एंड सिंध बैंक (Punjab & Sind Bank) द्वारा अप्रेंटिस भर्ती 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। यह भर्ती अप्रेंटिस एक्ट 1961 के तहत आयोजित की जा रही है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 21 मई 2026 से शुरू होकर 06 जून 2026 तक चलेगी। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार पंजाब एंड सिंध बैंक की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को NATS एवं Apprenticeship India पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य होगा।

इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 635 पदों पर अप्रेंटिस की नियुक्ति की जाएगी। किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन पास उम्मीदवार इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। चयन प्रक्रिया पूरी तरह 10+2 अंकों की मेरिट सूची के आधार पर आयोजित की जाएगी। चयनित उम्मीदवारों को 12 महीने की ट्रेनिंग दी जाएगी और हर महीने ₹12,300 स्टाइपेंड प्रदान किया जाएगा। बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाने की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए यह एक शानदार अवसर माना जा रहा है।

Punjab And Sind Bank Apprentice Recruitment 2026 Overview

यह भर्ती पंजाब एंड सिंध बैंक द्वारा अप्रेंटिस पदों के लिए आयोजित की जा रही है।

DetailsInformation
Recruitment NamePunjab & Sind Bank Apprentice Recruitment 2026
OrganizationPunjab & Sind Bank
Post NameApprentice
Total Posts635
Training Duration12 Months
Application ModeOnline
Job TypeApprenticeship

Punjab And Sind Bank Apprentice Recruitment 2026 Important Dates

EventDate
Notification Release Date21 May 2026
Application Start Date21 May 2026
Last Date to Apply06 June 2026
Fee Payment Last Date06 June 2026
Merit ListNotify Later

Punjab And Sind Bank Apprentice Recruitment 2026 Application Fees

CategoryFees
SC / ST / PwBD₹100 + GST
General / OBC / EWS₹200 + GST

आवेदन शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा किया जाएगा।

Punjab And Sind Bank Apprentice Recruitment 2026 Age Limit, Vacancy Details and Qualification

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 01 मई 2026 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।

उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में नियमित ग्रेजुएशन पास होना आवश्यक है। उम्मीदवार को संबंधित राज्य की स्थानीय भाषा पढ़ना, लिखना और बोलना आना चाहिए। पोस्ट ग्रेजुएट उम्मीदवार इसके लिए पात्र नहीं होंगे। जिन उम्मीदवारों को ग्रेजुएशन पास किए हुए 5 वर्ष से अधिक हो चुके हैं, वे आवेदन नहीं कर सकते।

Post NameVacancyQualification
Apprentice635Any Graduate

State Wise Vacancy Details

StatePosts
Uttar Pradesh100
Punjab90
Haryana50
Bihar40
Delhi30
Maharashtra30
Rajasthan30
Andhra Pradesh20
Gujarat20
Madhya Pradesh20

Rajasthan District Wise Vacancy

DistrictPosts
Alwar05
Ganganagar15
Jaipur10

Punjab And Sind Bank Apprentice Recruitment 2026 Selection Process and Merit List

इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन 10+2 (इंटरमीडिएट) में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट सूची द्वारा किया जाएगा। कोई लिखित परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी। मेरिट सूची राज्य एवं जिला स्तर पर अलग-अलग तैयार की जाएगी।

यदि दो उम्मीदवारों के अंक समान होंगे तो अधिक आयु वाले उम्मीदवार को मेरिट में प्राथमिकता दी जाएगी। अंतिम चयन डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन एवं मेडिकल फिटनेस के आधार पर किया जाएगा।

Training Period and Stipend

चयनित उम्मीदवारों को 12 महीने की अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग दी जाएगी। प्रशिक्षण अवधि के दौरान उम्मीदवारों को हर महीने ₹12,300 स्टाइपेंड प्रदान किया जाएगा। अप्रेंटिस उम्मीदवारों को अन्य किसी प्रकार का भत्ता नहीं दिया जाएगा।

How to Apply Punjab And Sind Bank Apprentice Recruitment 2026

  • Punjab & Sind Bank Apprentice Recruitment 2026 के लिए आवेदन करने हेतु उम्मीदवार को सबसे पहले NATS और Apprenticeship India पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना होगा।
  • इसके बाद उम्मीदवार को पंजाब एंड सिंध बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर Recruitment सेक्शन में संबंधित भर्ती लिंक खोलना होगा। आवेदन फॉर्म में व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता और जिला चयन सही-सही भरना होगा।
  • उम्मीदवार को अपनी फोटो, हस्ताक्षर, अंगूठे का निशान और हस्तलिखित घोषणा पत्र अपलोड करना होगा। इसके बाद आवेदन शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा करना होगा।
  • सभी जानकारी सही भरने के बाद आवेदन फॉर्म को अंतिम रूप से सबमिट करना होगा और उसका प्रिंट आउट भविष्य के लिए सुरक्षित रखना चाहिए।

Punjab And Sind Bank Apprentice Recruitment 2026 Important Links

DescriptionLink
Punjab And Sind Bank Apprentice Recruitment 2026 NotificationClick Here
Punjab And Sind Bank Apprentice Recruitment 2026 Apply OnlineClick Here
Official Websitehttps://punjabandsind.bank.in/

Leave a Comment