IDS Jaipur Recruitment 2026: इंस्टीट्यूट ऑफ डेवलपमेंट स्टडीज भर्ती का 10वीं 12वीं पास के लिए नोटिफिकेशन जारी

इंस्टीट्यूट ऑफ डेवलपमेंट स्टडीज (IDS), जयपुर द्वारा विभिन्न गैर-शैक्षणिक पदों पर भर्ती 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इस भर्ती के तहत अकाउंट्स एग्जीक्यूटिव, जूनियर ऑफिस असिस्टेंट, ड्राइवर और क्लास-IV पदों पर भर्ती की जाएगी। आवेदन प्रक्रिया ऑफलाइन माध्यम से आयोजित की जा रही है और उम्मीदवारों को आवेदन फॉर्म स्पीड पोस्ट या रजिस्टर्ड पोस्ट के माध्यम से भेजना होगा। आवेदन की अंतिम तिथि विज्ञापन जारी होने के 15 दिन बाद निर्धारित की गई है आवेदन 30 मई तक भरे जाएंगे।

इस भर्ती अभियान के तहत नियमित एवं संविदा दोनों प्रकार के पद शामिल किए गए हैं। 10वीं पास, 12वीं पास, बीकॉम, एमकॉम और प्रोफेशनल अकाउंट्स योग्यता रखने वाले उम्मीदवार इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा एवं इंटरव्यू शामिल रहेगा। राजस्थान में सरकारी संस्थान में नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यह एक अच्छा अवसर माना जा रहा है।

IDS Jaipur Recruitment 2026 Overview

यह भर्ती इंस्टीट्यूट ऑफ डेवलपमेंट स्टडीज (IDS), जयपुर द्वारा विभिन्न नॉन-फैकल्टी पदों के लिए आयोजित की जा रही है।

DetailsInformation
Recruitment NameIDS Jaipur Recruitment 2026
OrganizationInstitute of Development Studies Jaipur
Advertisement No.IDSJ/2026-27/01
Application ModeOffline
Job LocationJaipur Rajasthan
Recruitment TypeRegular & Contractual

IDS Jaipur Recruitment 2026 Important Dates

EventDate
Notification Release Date16 May 2026
Application Start DateStarted
Last Date to ApplyWithin 15 Days From Advertisement
Written Exam / InterviewLater

IDS Jaipur Recruitment 2026 Age Limit, Vacancy Details and Qualification

इस भर्ती में सभी पदों के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्गों को राजस्थान सरकार एवं IDS नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।

Post NamePostsQualification
Accounts Executive (Contractual)01B.Com / M.Com / Inter CA + 5 Year Experience
Junior Office Assistant (Regular)0112th Pass + Computer Knowledge
Junior Office Assistant (Contractual)0112th Pass + Computer Knowledge
Driver (Regular)0110th Pass + LMV & MCWG Licence
Class IV (Regular)0110th Pass

Salary Details

Post NameSalary
Accounts Executive₹62,000 + PF
Junior Office Assistant (Contractual)₹33,000 + PF
Junior Office Assistant (Regular)Pay Band ₹5200-20200 + GP 2400
DriverPay Band ₹5200-20200 + GP 2400
Class IVPay Band ₹5200-20200 + GP 1700

IDS Jaipur Recruitment 2026 Selection Process and Exam Pattern

इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और/या व्यक्तिगत साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। केवल पात्रता पूरी करने से इंटरव्यू के लिए बुलाना सुनिश्चित नहीं होगा। चयन समिति का निर्णय अंतिम माना जाएगा।

संस्थान आवश्यकता अनुसार उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्टिंग भी कर सकता है। चयनित उम्मीदवारों को जॉइनिंग के समय पुलिस सत्यापन एवं मेडिकल फिटनेस प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा।

How to Apply IDS Jaipur Recruitment 2026

  • इस भर्ती के लिए आवेदन करने हेतु उम्मीदवार को सबसे पहले IDS जयपुर की आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन फॉर्म डाउनलोड करना होगा।
  • इसके बाद आवेदन फॉर्म को सही-सही भरना होगा और सभी आवश्यक दस्तावेजों की स्वयं सत्यापित प्रतियां संलग्न करनी होंगी। आवेदन फॉर्म के ऊपर संबंधित पद का नाम स्पष्ट रूप से लिखना जरूरी होगा।
  • अब आवेदन फॉर्म को स्पीड पोस्ट या रजिस्टर्ड पोस्ट के माध्यम से “The Director, Institute of Development Studies, 8-B, Jhalana Institutional Area, Jaipur – 302004” पते पर भेजना होगा। हाथों-हाथ या कूरियर द्वारा भेजे गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

IDS Jaipur Recruitment 2026 Important Links

DescriptionLink
IDS Jaipur Recruitment 2026 NotificationAccounts Executive (Contractual)
Junior Office Assistant (Regular)
Junior Office Assistant (Contractual)
Driver (Regular)
Class IV (Regular)
IDS Jaipur Recruitment 2026 Application FormClick Here
Official Websitehttps://www.idsj.org/

Leave a Comment