Indian Air Force Civilian Recruitment 2026: इंडियन एयरफोर्स ग्रुप सी सिविलियन भर्ती का 12वीं पास के लिए नोटिफिकेशन जारी

Indian Air Force Civilian Recruitment 2026 के तहत ग्रुप ‘C’ सिविलियन पदों पर भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इस भर्ती में लोअर डिवीजन क्लर्क (LDC), हिंदी टाइपिस्ट और सिविलियन मैकेनिकल ट्रांसपोर्ट ड्राइवर जैसे पद शामिल हैं। आवेदन प्रक्रिया ऑफलाइन माध्यम से की जाएगी और आवेदन करने की अंतिम तिथि नोटिफिकेशन जारी होने की तारीख से 30 दिन के भीतर निर्धारित की गई है।

इस भर्ती में देशभर के विभिन्न एयर फोर्स स्टेशनों पर पदों को भरा जाएगा। 10वीं और 12वीं पास उम्मीदवार इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे समय सीमा से पहले अपना आवेदन फॉर्म सही तरीके से भरकर निर्धारित पते पर भेज दें ताकि उनका आवेदन स्वीकार किया जा सके।

Indian Air Force Civilian Recruitment 2026 Overview

इंडियन एयर फोर्स द्वारा यह भर्ती ग्रुप C सिविलियन पोस्ट के लिए निकाली गई है, जिसमें अलग-अलग कमांड जैसे Western, Eastern, Central, Training Command आदि में पद शामिल हैं। कुल मिलाकर विभिन्न पदों के लिए वैकेंसी जारी की गई है।

विवरणजानकारी
भर्ती का नामIndian Air Force Civilian Recruitment 2026
संगठनभारतीय वायुसेना
पद का नामLDC, हिंदी टाइपिस्ट, ड्राइवर
कुल पद50+ (लगभग)
आवेदन मोडऑफलाइन
नौकरी स्थानऑल इंडिया
वेतनलेवल-2 (7th CPC)

Indian Air Force Civilian Recruitment 2026 Important Dates

EventDate
Notification ReleaseEmployment News 2–8 May 2026
Apply Start2 May 2026
Apply Last Date1 June 2026

Indian Air Force Civilian Recruitment 2026 Application Fees

श्रेणीशुल्क
सभी वर्गकोई शुल्क नहीं

Indian Air Force Civilian Recruitment 2026 Age Limit, Vacancy Details and Qualification

इस भर्ती के लिए आयु सीमा 18 से 25 वर्ष रखी गई है। आयु की गणना आवेदन प्राप्ति की अंतिम तिथि के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।

पद का नामयोग्यतावेतन
LDC12वीं पास + टाइपिंगलेवल-2
हिंदी टाइपिस्ट12वीं पास + हिंदी टाइपिंगलेवल-2
ड्राइवर10वीं पास + ड्राइविंग लाइसेंसलेवल-2

Indian Air Force Civilian Recruitment 2026 Selection Process and Exam Pattern

इस भर्ती में सबसे पहले आवेदन फॉर्म की स्क्रूटनी की जाएगी। इसके बाद योग्य उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। लिखित परीक्षा में जनरल इंटेलिजेंस, इंग्लिश, न्यूमेरिकल एप्टीट्यूड और जनरल अवेयरनेस से प्रश्न पूछे जाएंगे, लिखित परीक्षा पास करने के बाद उम्मीदवारों को स्किल टेस्ट या प्रैक्टिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। अंत में दस्तावेज सत्यापन के बाद फाइनल चयन किया जाएगा।

How to Apply Indian Air Force Civilian Recruitment 2026

  • इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को निर्धारित फॉर्मेट में आवेदन पत्र भरना होगा। आवेदन पत्र के साथ सभी आवश्यक दस्तावेज जैसे शैक्षणिक प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, फोटो आदि संलग्न करने होंगे।
  • इसके बाद आवेदन पत्र को संबंधित एयर फोर्स स्टेशन के पते पर भेजना होगा। आवेदन लिफाफे पर स्पष्ट रूप से “APPLICATION FOR THE POST OF ……” और कैटेगरी का उल्लेख करना जरूरी है।

Indian Air Force Civilian Recruitment 2026 Important Links

विवरणलिंक
Indian Air Force Civilian Bharti 2026 DownloadClick here
Indian Air Force Civilian Vacancy 2026 Application FormComing Soon
Official Websitehttps://indianairforce.nic.in/

Leave a Comment